1990 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। 7 अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने 5 दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं। देश दुनिया के इतिहास में 5 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 1898: भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म। 1941: प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया। 1969: निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म। 1971: भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी। 1998: रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत। 1999: युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 2001: अफगानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत। 2005: ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया। 2013: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला का निधन। 2016: तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।
https://ift.tt/2OQfeZ5
from Education News: एजुकेशन न्यूज, Latest Exam Notifications, Admit Cards and Results, Job Notification, Sarkari Exams, सरकारी जॉब्स, सरकारी रिजल्ट्स, Career Advice and Guidance, करियर खबरें `- Navbharat Times https://ift.tt/2LmoHFk
December 04, 2019 at 04:47PM
No comments:
Post a Comment